सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*नोखा के शहरी खण्ड 14.6 किमी. (नेशनल हाईवे 89) की टेण्डर प्रक्रिया 20 दिसम्बर तक पूरी होगी - विधायक बिश्नोई*
नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात श्री बिहारीलाल बिश्नोई ने दिल्ली प्रवास के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अभियंता जोन द्वितीय श्री बी के सिन्हा व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता श्री अश्विनी कुमार से मुलाकात कर नेशनल हाइवे 89 के नोखा के शहरी खण्ड 14.6 किमी. की टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाकर जल्द कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता श्री अश्विनी कुमार ने अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग नेशनल हाइवे राजमार्ग बीकानेर व अधिशाषी अभियन्ता सर्वाजनिक निर्माण विभाग नेशनल हाइवे राजमार्ग नागौर की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है । श्री बिश्नोई ने बताया कि नेशनल हाईवे 89 के नोखा के शहरी खण्ड 14.6 किमी. की टेण्डर प्रक्रिया 20 दिसम्बर तक पूरी होने के साथ आगामी कार्यवाही शुरू हो जायेगा ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...