सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*बीकानेर से नागौर नेशनल हाइवे 89 निर्माण कार्य फाइनेंस में भिजवाया :- विधायक बिश्नोई*
नोखा । नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात श्री बिहारीलाल बिश्नोई ने दिल्ली प्रवास के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अभियंता जोन द्वितीय श्री बी के सिन्हा व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के मुख्य अभियंता श्री अश्विनी कुमार से मुलाकात कर बीकानेर से नागौर नेशनल हाइवे 89 का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अभियंता जोन द्वितीय श्री बी के सिन्हा व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता श्री अश्विनी कुमार से विस्तृत चर्चा हुई । इस कार्य को फाइनेंस में भिजवा दिया गया है । यह कार्य ईपीसी (Engineering Procurement Construction) मोड पर होगा । राजस्थान की सूची में इसे द्वितीय स्थान पर रखा है । उम्मीद है जल्द ही फाइनेंस से क्लियर हो जाने पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...