सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 17 दिसम्बर 2019
संगठन की पाठशाला में बीकानेर जोन से जाएंगे सैकड़ो विप्र
प्रदेशायध्यक्ष भंवर पुरोहित ने दिया कार्यक्रम को अंतिम रूप
बीकानेर17 दिसम्बर- आगामी 21 दिसम्बर 2019 को जयपुर में सकल विप्र समाज का राजस्थान के तीनों ज़ोन के लिए संगठनकी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे जयपुर जोन फर्स्ट,उदयपुर जोन फर्स्ट ए
जोन फर्स्ट बी बीकानेर के विप्र बन्धु हिस्सा लेंगे
इसी संदर्भ में आज राजस्थान के जॉन फर्स्ट बी के प्रदेशायध्यक्ष भवर पुरोहित ने प्रदेश मुख्यालय में एक अहम बैठक कर संगठन की कार्यशाला में होने वाली गतिविधियों और विस्तृत जानकारी देते हुए भाग लेने के लिए जोन के सभी जिला अध्यक्ष गणो को जिमेदारी सौंपी और बीकानेर से जाने वाले सभी विप्र बंधुओ की कार्यक्रम में भाग लेने और उनकी भूमिका को अंतिम रूप दिया
विप्र फाउंडेशन जॉन फर्स्ट बी के आईटी सेल प्रदेश संयोजक नितिन वत्सस ने बताया कि जॉन फर्स्ट बी से बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चुरू, जोधपुर, सिरोही , पाली, नागौर,बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर सहित सभी 11 जिलों से सेकड़ो विप्र बन्धु जयपुर कार्यशाला में हिस्सा लेंगे|
आज हुई एक अहम बैठक में आर.के.शर्मा, रमेश उपाध्याय, कामिनी भोजक, नंदकिशोर गालरिया,भवानी जाजड़ा, धनसुख तावनिया,रविन्द्र जाजड़ा, आशा पारीक, अंकित भारद्वाज, सुभाष जोशी, संजय शर्मा और नितिन वत्सस शामिल थे
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...