सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
लव जेहाद से एक और जिंदगी गर्त में : देश छोड़-धर्म बदल... पाकिस्तानी से
की शादी, अब चुकानी पड़ रही कीमत
नईदिल्ली। 19 साल पहले एक
पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने
वाली भारतीय महिला के सामने पहचान
का संकट पैदा हो गया है। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पूर्व भारतीय
नागरिक ने एक पाकिस्तानी श स से
शादी के लिए अपना नाम, धर्म और
राष्ट्रीयता सब बदल लिया लेकिन अब
पाकिस्तान में उन्हें नया राष्ट्रीय पहचान
पत्र ही जारी नहीं किया जा रहा है। गल्फ
न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शारजाह
की काजल रशीद खान ने 31 जुलाई
को अपना आईडी कार्ड रिन्यू कराने के
लिए आवेदन किया था लेकिन अब तक
उसे नया आईडी जारी नहीं किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि उसके
दस्तावेजों की प्रमाणिकता की जांच की
जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि
सामान्यत: आईडी कार्ड जारी करने में
7-10 दिन ही लगते हैं। काजल के पति
मोह मद रशीद खान ने कहा, मैं पिछले
तीन महीनों से नेशनल डेटाबेस ऐंड
रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी को ई-मेल कर रहा
हूं और उनके द्वारा मांगे गए सभी
अतिरिक्त दस्तावेज जमा करा दिए हैं
लेकिन इसके बावजूद कोई प्रगति नहीं
हुई है। कराची में काजल के बैंक
अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। काजल
की मौजूदा पाकिस्तानी आईडी कार्ड
2023 तक वैध है लेकिन पाकिस्तान में
अपने बैंक अकाउंट ऑपरेट करने के
लिए उन्हें नए स्मार्ट आईडी कार्ड के
लिए आवेदन करना पड़ा। काजल के
पति ने कहा, मुझे ये समझ में नहीं आ
रहा है कि मेरी पत्नी का आवेदन रोक कर
यों रखा गया है योंकि यह केवल
आईडी के रिन्यूअल का ही मामला है।
उसके पास पहले से ही वैध पाकिस्तानी
पासपोर्ट है और पाकिस्तान की
नागरिकता भी है।
- युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...