सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थानी भाषा को मान्यता के प्रति कृतसंकल्पित : राठौड़
गोइन्का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
चूरू। राजस्थानी राजस्थान की भाषा है और हमारा हर प्रयास इसे
मान्यता दिलाने में लगा है। हम मान्यता
के प्रति कृत संकलिप्त है। उक्त विचार
चूरू के विधायक एवं विधानसभा में
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ की
अध्यक्षता में मातुश्री कमला गोइन्का
राजस्थानी साहित्य पुरस्कार वितरण
समारोह में जयपुर के भारतीय विद्या
भवन के महाराणा प्रताप सभागृह में
बोलते हुए व्यक्त किए। रविवार शाम हुए
इस अवसर में फाउण्डेशन के प्रबंध
न्यासी श्यामसुन्दर गोइन्का द्वारा कोटा
राजस्थान के सुप्रसिद्ध साहित्यकार
अंबिका द ा चतुर्वेदी को पुरस्कार
स्वरूप एक लाख ग्यारह हजार एक सौ
ग्यारह रुपये नगद के संग राजेन्द्रसिंह
राठौड़, साहित्यकार दुलाराम सहारण के
हाथों शॉल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंट
कर पुरस्कृत किया गया। संग-संग
जयपुर की स्वनामधन्य साहित्यकार
सावित्री चौधरी को भी रानी
लक्ष्मीकुमारी चूण्डावत महिला
साहित्यकार पुरस्कार के तहत पुरस्कार
स्वरूप इकतीस हजार रुपये नगद के
संग समारोह अध्यक्ष के हाथों शॉल,
श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंट कर पुरस्कृत
किया गया। समारोह आयोजक श्याम
गोइन्का ने पुरस्कार व फाउण्डेशन के
कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी
तथा आये हुए अतिथियों व साहित्यकारों
का स्वागत किया। स मानित
साहित्यकारों ने अपने स मान का
आभार व्यक्त करते हुए कमला गोइन्का
फाउण्डेशन को धन्यवाद दिया। समारोह
अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने सम्मानमूर्ति
साहित्यकारों का अभिनन्दन किया तथा
गोइन्का को साहित्यिक गतिविधयों के
लिए बधाई देते हुए हिन्दी, राजस्थानी,
कन्नड़, तेलुगु, तमिल एवं मलयालम
आदि साहित्य के प्रति किये जा रहे कार्यों
की भरपूर सराहना की। समारोह के अंत
में श्यामसुन्दर शर्मा ने समारोह की
सफलता के लिए विशिष्ट अतिथियों के
प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का
संचालन स. प्रो. उ मेद गोठवाल ने
सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर
जोधपुर से पधारे माणक पत्रिका के
प्रबंध संपादक पदम मेहता, जयपुर के
सुप्रसिद्ध कवि केशरदेव मारवाड़ी,
साहित्यकार बीएल माली अशांत,
नीलिमा टिक्कू, चूरू से पधारे नन्दकिशोर
मोजासिया, परमेश्वर बागड़ी, जगदीश
पंवार, मंगल व्यास भारती, अरूण
अग्रवाल तथा फाउण्डेशन की सहन्यासी
व समारोह आयोजन में कर्मठ भूमिका
में रहने वाले अचल गोइका, ललिता
गोइन्का सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति
उपस्थित थे।
- युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...