सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सााहित्य परिषद बैठक में
आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बीकानेर। अ.भा. साहित्य
परिषद बीकानेर इकाई की बैठक में
आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
प्राँत महामंत्री कर्णसिंह बेनीवाल ने
बताया कि बैठक में लिये निर्णयों के
अनुसार 30 नवंबर व 1 दिसंबर को
जोधपुर में कथेत्तर विधाओं पर दो
दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी व प्रान्त
कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन
किया जाएगा तथा 28 से 31 दिसंबर
तक बीकानेर इकाई द्वारा मेवाड़
साहित्य संवर्धन यात्रा की जाएगी
जिसके लिए 4 सदस्यीय समिति का
गठन किया गया । साथ ही युवाओं में
साहित्य के प्रति अनुराग पैदा करने के
लिए तुलसीदास के दोहों पर आधारित
एक प्रतियोगिता दिस बर में किया
जाना तय किया गया । इसके अलावा
जल्दी ही बीकानेर में गांधी दर्शन पर
व्या यानमाला आयोजित की जाएगी
साथ ही बीकानेर के साहित्यिक संगठन
को मजबूत बनाने के लिए बीकानेर
जिला इकाई का संयोजक विनोद शर्मा
को नियुक्त किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...