सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर की फिल्म ''सेविर्यस ऑफ वाटर' को
इंटरनेशनल साइंस फिल्मोत्सव में विशेष जूरी अवार्ड
बीकानेर। कोलकाता में
6-9 नवंबर को आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय
विज्ञान फिल्म महोत्सव में ग्रीन कैमिस्ट्री
रिसर्च सेन्टर डूंगर महाविद्यालय बीकानेर
द्वारा निर्मित विज्ञान फिल्म सेविर्यस आफ
वाटर को विशेष जूरी अवार्ड द्वारा नवाजा
गया। समापन समारोह में भारत सरकार के
विज्ञान एंव तकनीकी कैबिनेट मंत्री डॉ.
हर्षवर्धन द्वारा डंूगर महाविद्यालय के
रसायन विभाग के विद्यार्थी अ दुल शाहिद
एवं करिश्मा सांखला को विशेष जूरी
अवार्ड की ट्रॉफी एवं स मान पत्र भेंट
किया गया। कोलक ाा के सत्यजीत रे
फिल्म एंव टेलीविजन संस्थान के सभागार
में बीकानेर में निर्मित इस फिल्म का
प्रदर्शन किया गया । डूंगर कॉलेज प्राचार्य
डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि सेविर्यस
आफ वाटर अर्थात् 'पानी के रक्षकÓ
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर निर्मित विज्ञान
फिल्म है जिसमें कालेज की
प्रयोगशालाओं से निकलने वाले
हानिकारक पानी के बचाव, शुद्विकरण एवं
पुनर्उपयोग का फिल्माकंन किया गया है।
डूंगर कालेज ने प्रथम बार लेबोरेट्री वेस्ट
वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट बनाकर इतिहास रचा
था उसी को आधार बनाकर इस फिल्म की
पटकथा लिखी गई है एंव इसमें डूंगर
कॉलेज रसायन विज्ञान के विद्यार्थियो
हिमानी सुथार, काजल चारण, जागृति,
नीलम भाटी, सोनू सहारण, हिमांशी आदि
कलाकारों ने प्रभावी भूमिका निभाई है।
जीसीएनसी के राजस्थान प्रभारी डॉ. नरेन्द्र
भोजक के अनुसार इस अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान
फिल्म उत्सव 2019 की 224 पृष्ठों की
प्रकाशित रंगीन पुस्तिका में 100 से
अधिक फिल्मों का चयन किया गया ।
मंगलवार को बीकानेर पहुंचने पर फिल्म
के निर्देशक अ दुल शाहिद, सह निर्देशक
करिश्मा सांखला एंव अन्य रू मै बर का
स्वागत एंव अभिनन्दन डूंगर कॉलेज
प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक, उपाचार्य डॉ.
शिशिर शर्मा एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.
राजेन्द्र पुरोहित द्वारा किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...