सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्यासा का प्यासा रह गया अनोखा नोखा, कब सीधा पड़ेगा पाईप्ड
वाटर सप्लाई स्कीम का पासा
नोखा। नोखा क्षेत्र में पेयजल
संकट को देखते हुए पिछली सरकार
के कार्यकाल में अगस्त 2018 में
पांच बड़े-बड़े गांवों पांचू, सुरपूरा,
रासीसर, ढींगसरी, काहिरा में भीषण
जल संकट को देखते हुए पाईप्ड
वाटर सप्लाई स्कीम बनाकर राज्य
सरकार को भिजवाई गई थी।
वर्तमान सरकार के प्रथम बजट सत्र
में 8 जुलाई 2019 को
''जल संकट व पेयजल की
समस्याओं को लेकरÓÓ सदन में चर्चा
के दौरान नोखा विधायक बिहारीलाल
बिश्नोई द्वारा पुरजोर तरीके से नोखा
की इन योजनाओं को जल्द स्वीकृत
करके राहत प्रदान करने की मांग की
गई, जिस पर सरकार के जन
स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
बुलाकीदास कल्ला ने सकारात्मकता
दिखाई। बिश्नोई ने बताया कि इसी
दौरान 15 अगस्त 2019 को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 तक
घर-घर नल से जल के रूप में जल
जीवन मिशन योजना का शुभारंभ
किया।
इस मिशन के अध्यक्ष गृह मंत्री अमित शाह है और जल शक्ति मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत है। केंद्र
सरकार ने इस मिशन के तहत राज्य
सरकार को बड़ा बजट उपलब्ध
करवाया है। जिसमे से बीकानेर
संभाग के हिस्से में भी बहुत बड़ी
वित्तीय मदद लगभग 70 करोड़
रूपये आई है।
बिश्नोई ने बताया कि इसी
जल जीवन मिशन योजना के तहत
राज्य सरकार ने सुरपूरा की 307.37
लाख की पेयजल परियोजना स्वीकृत
की है। बिश्नोई ने कहा कि अब
हमारे क्षेत्र के गांव रासीसर व ढींगसरी
की पाईप्ड वाटर सप्लाई स्कीम की
प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और
इन स्कीमों को भी जल जीवन मिशन
योजना के अन्तर्गत स्वीकृत करवाने
के प्रयास किये जा रहे है । बिश्नोई ने
राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा
कि पांचू एवं काहिरा की परियोजना
को स्टेट प्लान में शामिल करके
स्वीकृत किया जाए। जिससे आमजन
को राहत मिल सके।
इसके अलावा बिश्नोई ने कहा कि
नोखा क्षेत्र के सिंजगुरू, थावरिया,
अणखीसर गांवो में भी भारी पेयजल
किल्लत को देखते हुए विभाग के
अधिकारियों को पत्र लिखकर इन
गांवों में पाईप्ड वाटर सप्लाई स्कीम
बनाकर राज्य सरकार को भिजवाने
के लिए कहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...