सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
युवा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित हों एवं संकल्पित बनें
चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय मंगल भावना समारोह आयोजित
गंगाशहर। गंगाशहर तेरापंथ भवन में विराजित मुनिश्री सुमतिकुमारजी एवं सहवर्ती संतों का चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री सुमतिकुमार ने कहा कि तेरापंथ में गुरु आज्ञा ही सबसे बड़ी है। आचार्यश्री महाश्रमणजी की आज्ञा से सरदारशहर से विहार कर हम गंगाशहर पधारे एवं चातुर्मास किया। गंगाशहर का प्रवास मेरा स्वतंत्र रूप से पहला चातुर्मास था जो जब दृष्टियों से सफल रहा; यहां के श्रावकों में जागरूकता आयी तथा पूरे उत्साह के साथ चातुर्मास काल मे हुए कार्यक्रमों में अध्यात्मिक कक्षाओं में चर्चाओं में भाग लिया। मुनिश्री ने कहा कि गंगाशहर क्षेत्र भक्तिभावना वाला क्षेत्र है। सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सक्रिय है। मुनिश्री ने सभी श्रावक समाज संस्थाओं के कर्मचारियों से खमतखामणा भी किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए देवार्यकुमार ने कहा कि मेरे लिए यह चातुर्मास उपलब्धि भरा रहा तथा ज्ञानार्जन भी किया। उन्होंने कहा कि आचार्य महाश्रमणजी एवं इस क्षेत्र में विराजित सभी चारित्रात्माओं के आशीर्वाद से यह चातुर्मास सफल रहा। आदित्य मुनि ने अपनी जन्मभूमि में किए गए प्रथम चातुर्मास में युवा एवं किशोर वर्ग से परिचय का अवसर प्राप्त हुआ जिससे अनेक युवा एवं किशोर आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित हुए एवं संकल्पित बने।
आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि मुनिश्री ऋण मुक्त हुए हैं। उन्होंने अपनी जन्मभूमि में अपना स्वतंत्र रूप से पहला चातुर्मास करके जन्मभूमि एवं जननी के ऋण के उतारा है तथा अब संघीय ऋण से मुक्त होने के लिए सेवाकेन्द्रों की तरफ विहार कर रहे हैं। छाजेड़ ने कहा कि तीनों मुनिजनों ने अथ श्रम करके गंगाशहर में नवचेतना जागृत की है इसके लिए कृतज्ञ है।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ सहित 27 जनों ने अपनी भावांभिव्यक्ति करते हुए मुनिवृन्दों के प्रति मंगल भावनाएं व्यक्तव्य, गीत, संवाद, गीतिकाओं कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत की। मंगल भावना समारोह का संचालन तेरापंथ सभा मंत्री अमरचन्द सोनी ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...