सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सात दिवसीय विश्व कैंसर जागृति शिविर का समापन
बीकानेर, 12 नवम्बर। एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय में चल रहे सात दिवसीय विश्व कैंसर जागृति शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।
अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एम एस राजपुरोहित ने बताया कि शिविर प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार के निर्देशन में विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार करवाते हुए लोगों को कैंसर रोग के लक्षण एवं बचाए के उपाय के बारे में बताया गया ।
शिविर में डॉ इंदु दायमा, दंत चिकित्सक डॉक्टर संजय खत्री, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास जसविंदर गिल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्यरूप से पुरुषों के मुंह फेफड,़े ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित सभी जांच की गई तथा आवश्यक बचाव और उपचार के बारे में बताया गया। इस दौरान 46 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। उच्च रक्तचाप के भी 3 रोगी मिले उनको सहाल और उपचार मौके पर दिया गया । डेंटल के 23 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई तथा 3 रोगियों की ईसीजी की गई। शिविर में जिला एनसीडी जिला चिकित्सालय से एनसीडी के धनाराम आदि ने अपनी सेवाएं दी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...