सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
5000 बच्चे सरदारशहर में स्काउट गाइड कला का प्रदर्शन करेंगे, मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता शिविर 22 से 26 नवम्बर तक
बीकानेर 12 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के तत्वाधान में संभाग स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता शिविर का आयोजन 22 से 26 नवम्बर तक एस बी डी राजकीय महाविद्यालय सरदारशहर चूरू में आयोजित होगा। चार वर्षो के पश्चात आयोज्य इस जम्बूरेट में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, झुंझुनूं एवं श्रीगंगानगर के करीब 5000 स्काउट गाइड सहभागिता करेगें।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता शिविर में स्काउट गाइड अपने कौशल का प्रदर्शन करेगें। शिविर के सफल आयोजनार्थ चूरू के जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। शिविर में साहसिक गतिविधियां, लोकनृत्य, लोकगीत, शिविर ज्वाल, कैम्पक्राफट, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, जिला द्वार, फूड प्लाजा, सांस्कृतिक झांकी प्रदर्शन, ग्लोबल डबलपमेन्ट आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही जागरूकता संबधी रैलियों एवं प्रदर्शनियों भी आयोजित की जायेगी।
संभाग के समस्त जिलों के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 12 से 17 वर्ष तक के स्काउट गाइड इस शिविर में भाग ले सकेगें। मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित के अनुसार वर्ष 1992 में भी इसी मैदान पर मण्डल रैली का आयोजन किया गया था। रैली के आयोजनार्थ बीकानेर मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार 13 नवम्बर को मण्डल मुख्यालय सभागर में रखी गई है। जिसमें आगामी कार्ययोजना पर विचार मंथन एवं अब तक की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...