सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चुनाव शाखा प्रभारी के.के. पुरोहित को श्रद्धाजंलि- जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच.गौरी, उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय विकास हर्ष सहित चुनाव प्रशिक्षण में जुडे़ अधिकारी व कार्मिकों ने निर्वाचन शाखा के प्रभारी के.के. पुरोहित असमायिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। के.के.पुरोहित का शनिवार को सुबह हृदय गति रूक जाने पर निधन हो गया था। उनकी निधन की जानकारी मिलने पर पूरे कलेक्ट्रेट स्टाफ एवं अधिकारी वर्ग में शोक की लहर छा गई।
कलक्टर पीबीएम में शोक संतप्त परिजनों से मिले-जिला कलक्टर गौतम को पुरोहित के निधन की सूचना मिलने पर सभी कार्य छोड़कर पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट अस्पताल पहंुचे और शोक संतप्त परिवारजनांे को ढ़ाढस बंधाया। उन्होंने डाॅ.रंजन माथुर, कार्डियोलोजिस्ट डाॅ. देवेन्द्र अग्रवाल से उनके निधन के बारे में जानकारी भी ली। उनके साथ आईएएस अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय विकास हर्ष, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अजय पिल्लेई, राजेन्द्र भार्गव थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





Bạn có thể tự tháo lưới lóc ra để vệ sinh tấm
ReplyDeletelọc.