सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक फ्लैग मार्च में हुए शामिल
बीकानेर, 9 नवम्बर। अयोध्या फैसले के बाद जिले में कानून व्यवस्था संधारित रहे, इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर जायजा लिया। जिला मुख्यालय पर जस्सूसर गेट से पुलिस के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी सहित बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।
जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जस्सूसर गेट पुलिस चैकी से प्रारंभ हुए फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। गौतम ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीकानेर शहर की सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल पूरे देश में दी जाती है। हम सबको अपनी इस गंगा जमुनी संस्कृति को बनाए रखना है और हम भाई-चारे के साथ सभी त्योहार मनाने हैं। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय हम सबके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों के साथ शहर के घनी आबादी क्षेत्र मे जाकर फ्लैग मार्च के साथ-साथ आम जनों से बातचीत की और सभी से कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और किसी भी स्थिति में उद्वेलित नहीं हो। प्रशासन ने कानून व्यवस्था संधारण के लिए संपूर्ण व्यवस्था की है, किसी भी स्थिति में किसी भी समाज कंटक को कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि पुलिस की फ्लैग मार्च के साथ-साथ इंटेलिजेंस ई पुलिस से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। जरूरत के मुताबिक होमगार्ड की भी सेवाएं ली जाती है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...