सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रक्रियात्मक गलती बड़ा इश्यू बन सकती है-गौतम
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण
बीकानेर, 09 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने कहा कि चुनाव में मतदान केन्द्र पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी व मतदान दल के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ये सभी कार्मिक स्वयं आचार संहिता की पालना करते हुए शान्तिपूर्ण ढंग से निगम चुनाव सम्पन्न करायेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान दल का कोई भी सदस्य किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी अथवा किसी अन्य का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा।
गौतम शनिवार को नगर निगम चुनाव के संबंधम मंे डूंगर काॅलेज में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान दलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का संचालन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान केन्द्र पर मतदान की कार्यवाही को नियंत्रण करने के लिए आप सभी को पर्याप्त वैधानिक शाक्तियां प्राप्त है। अतः सभी कार्मिक मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण मनोयोग से ले। इस प्रशिक्षण को गंभीरता से ले। प्रशिक्षण का चुनाव में बहुत बड़ा रोल रहता है। कई बार हम बहुत सी बातों को मिश कर देते है। उन्होंने कार्मिकों से सवाल जवाब भी किए और कहा कि प्रशिक्षण के बाद आप सभी से मतदान करवाने से जुड़े प्रश्न पत्र हल करवाया जायेगा। इसमें 18 अंक जो प्राप्त नहीं करेगा, उसे पुनः प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। पुलिस कार्मिक मतदान केन्द्र के बाहर ही खड़ा होगा,यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रक्रियात्मक गलती बड़ा इश्यू बन सकता है और फर्जी वोटिंक का आरोप भी पोलिंग पार्टी पर लग सकता हैं। अतः सभी कार्मिक प्रशिक्षण को पूरा ज्ञान लेंगे। उन्होंने इवीएम मशीन पर कार्मिकों द्वारा लिए जा रहे व्यवहारिक प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। साथ ही एक अन्य कक्ष में प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों के साथ कक्ष की पीछे की सीट पर स्वयं प्रशिक्षण लिया और सवाल किया कि किसी भी मतदाता के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं है, तो क्या मतदान वह कर सकेगा ? उन्होंने कहा कि मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही उसे वोट डालने दिया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में नियुक्त होने वाले पीठासीन अधिकारी व अन्य सदस्यों को सावचेत करते हुए कहा कि मतदान से एक दिन पहले रात के समय मैं स्वयं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करूंगा। इस दौरान कोई भी कार्मिक अनुपस्थित मिलता है, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच. गौरी ने भी प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में कार्मिकों से जानकारी ली।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...