सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विधिक जागरूकता की एक अनूठी पहल
रेलवे मजिस्ट्रेट ने चलती ट्रेन में किया
जागरूकता शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के छटे दिन
न्यायिक अधिकारी राजेन्द्र सहू एसीजेएम रेलवे, बीकानेर द्वारा आमजन को विधिक
जानकारी देने हेतु एक अनूठी पहल की गई जिसमें चूरू में चल रही आर्मी भर्ती को
देखते हुए बीकानेर से चूरू पैसेंजर डेमो ट्रेन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया
गया जो कि यात्रियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। शिविर में नालसा (नशा पीडि़तों
को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन हेतु विधिक सेवाएं योजना), 2015 व नाल्सा (वरिष्ठ
नागरिकों को विधिक सेवा योजना) 2016 के तहत विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा
साथ ही युवा यात्रियों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान भाव रखने व रेलगाडियों में
उन्हें प्राथमिकता से अपनी सीट पर बैठवाने का संकल्प भी दिलवाया।
इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट तरूणकांत तिवाड़ी तथा अधिवक्ता पुष्पेन्द्र खत्री व
गणेश टाक द्वारा उक्त स्कीमों के तहत अपनाघर आश्रम, वृन्दावन एनक्लेव,़ बीकानेर
आर्यसमाज स्कूल, रथखाना में शिविर आयोजित किया गया जिसमें बाल विवाह प्रतिषेध
अधिनियम की जानकारी प्रदान की। शिविर की व्यवस्था न्यायालय के कर्मचारी सगीर
सुलेमानी द्वारा की गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...