सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
16 नवम्बर को सूखा दिवस घोषित
जयपुर,8 नवम्बर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर 49 नगर निकायों के आम चुनाव के मतदान दिवस 16 नवम्बर, शनिवार, को संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 14 नवम्बर को सायं 5 बजे से 16 नवम्बर को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है।
आदेश के अनुसार संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 19 नवम्बर को मतगणना दिवस के अवसर पर भी मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...