सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जाम्भाणी साहित्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी रविवार से
(ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला करेगें उद्घाटन)
बीकानेर 8 नवम्बर। जाम्भाणी साहित्य अकादमी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर एवं साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 नवम्बर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज रविवार से होगा। आयोजन सचिव डाॅ. इन्द्रा बिश्नोई ने बताया कि रविवार को प्रातः दस बजे साहित्य अकादमी के भवन में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला करेगें। समारोह के अति विशिष्ट अतिथि गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह एवं अध्यक्षता नोखा विधायक श्री बिहारी लाल विश्नोई करेगें। बीज वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के हिन्दी विभाग के डाॅ. जगदीश गिरी होगें।
डूंगर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने बताया कि दो दिवसीय इस संगोष्ठी में राजस्थान के सन्त साहित्य एवं पर्यावरण संरक्षण में जाम्भाणी साहित्य का योगदान विषय पर देश के नामचीन साहित्यकार अपने शोध पत्रों का वाचन करेगें। उन्होनें कहा कि डूंगर काॅलेज के संकाय सदस्य एव ंशोधार्थी इस संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगेें।
जाम्भाणी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री कृष्णानन्द आचार्य ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन से विभिन्न्ा क्षेत्रों के युवा शोधकर्ताओं को अपने शोध कौशल के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। संगोष्ठी समन्वयक डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी ने बताया कि इस संगोष्ठी में सौ से भी अधिक नामांकन तथा शोध सार प्राप्त हो चुके हैं। डाॅ. शालिनी ने कहा कि साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्न्ा सत्रों मे शोधार्थी एव ंसाहित्यकार अपने शोध पत्रों की चर्चा करेगें।
जाम्भाणी साहित्य अकादमी के सचिव डाॅ. सुरेन्द्र खिचड़ ने कहा कि संगोष्ठी में विभिन्न्ा सत्रों में होने वाले उद्बोधनों एवं परिचर्चाओं से गुरू जाम्भोजी के सिद्धान्तों की विस्तृत व्याख्या हो सकेगी एवं युवाओं को जम्भेश्वरजी के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। डाॅ. सुरेन्द्र ने कहा कि उदघाटन एव ंसमापन के अतिरिक्त चार सत्रों में साहित्यकार एवं पर्यावरणविद अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेगें। उन्होनें साहित्यकारों एवं शोधार्थियों से इस संगोष्ठी में अधिकाधिक रूप से भाग लेने की अपील की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...