सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 12 नवम्बर 2019
प्रकाश पर्व पर कल्याण फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान,
बीकानेर12 नवम्बर- सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ने आज प्रकाश पर्व गुरु नानक जयन्ती पर सांगलपुरा रोड पर सफाई अभियान चलाया
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने बताया कि जिसतरह भगवान गुरु नानक अपने हर प्रवचन में सबसे अधिक सफाई पर जोर देते थे उनकी ही प्रेरणा से आज उनके जयंती अवसर पर सफाई अभियान चालू किया गया सांगलपुरा के जयपुर रोड के मोड़ से बालाजी के मंदिर तक सफाई अभियान चला कर कंटीली झाड़ियां, प्लास्टिक के कचरे को हटाकर जलाया गया और सड़क की दोनो तरफ की कच्ची जमीन को साफ सुथरा किया गया
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, गिरीशचंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा,राघव सोनी,जितेंद्र भोजक,गणेश गहलोत राकेश कालीराना, गुलाब सिंह,मयंक सिरोही,सहित टीम के सदस्यों ने सहयोग किया
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...