सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 12 नवम्बर । राज्य स्तरीय मानसिक अंकगणितीय प्रतियोगिता में बीकानेर की अलीशा भुट्टा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । अजमेर में स्टार क्वीन मैरिज गार्डन में आयोजित प्रतियोगिता में अलीशा ने 5 मिनट में बिना लिखे तथा बिना केलकुलेटर के 80 प्रश्न हल किये, जिसमे 78 सही पाए गये । प्रतियोगिता में राज्य के 33 केंद्रों के छात्र छात्राए शामिल हुये । अबेकस के स्टेट हेड संजय मंगल के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में रुहीन लर्निंग सेंटर की भावना गहलोत ने नन्ही अलीशा को सम्मानित किया । इससे पूर्व अलीशा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में टीटी-1 लेवल में प्रथम स्थान हासिल किया था । अलीशा डीपीएस स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...