सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
India's oldest live demonstration राम का हुआ राजतिलक,घर घर जले दीप
बीकानेर। स्थानीय गर्वमेन्ट प्रेस रोड स्थित गोपीनाथ मंदिर में रविवार को रामलीला महेंद्र सिंह राजपुरोहित की स्मृति में शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान एवं श्री राम रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुई रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान अतिथियों पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,युधिष्ठिर सिंह भाटी,राजेन्द्र स्वामी,विशाल व मोहन सिंह सहित श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। इस मौके पर महावीर रांका ने कहा कि जोधपुर डिस्कॉम में अपनी कार्य निष्ठा के लिये पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने राज्य कार्य में रहते हुए 45 वर्ष तक रामलीला का मंचन किया। उन्होनें हनुमान के किरदार को बखूबी निभाते हुए हनुमान के जीवन चरित्र को आत्मसात किया। युधिष्ठिर सिंह भाटी ने कहा कि यहीं नहीं केवट के किरदार को जब वह निभाते थे तो रामलीला को देखने वालों की हाथों की तालियां तक नहीं रुकती थी साथ ही वह राम के चरण धोकर चरणा चरणामृत पीने वाले राजस्थान में एकमात्र के कलाकार थे। विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र स्वामी ने कहा कि रामलीला को बीकानेर में लाने वाले राजपुरोहित 25 वर्ष तक निर्देशक की भूमिका में कलाकारों को मंच दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ मेघराज आचार्य ने बताया कि गोपाल सारस्वत ने राम, राम राजपुरोहित ने लक्ष्मण की भूमिका,देवीसिंह राठौड ने रावण,विवेक दावडा ने हनुमान,तरूण शर्मा ने विभिषण,आनंद सिंह भाटी ने मेघनाथ,किशन स्वामी ने अंगद,पं हरिशंकर सारस्वत ने सुग्रीव, नंदू ने अक्षय कुमार,सुरेश कुमार ने सीता ,अमित ने सुर्पनखा , सुरेन्द्र स्वामी ने खर दुषण,केतन सिंह ने शत्रुघ्न ,तरूण शर्मा ने भरत,दयाराम ने मारीच की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं रामलीला आयोजक खुशालचंद व्यास,संगीता शेखावत ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...