सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अशैक्षणिक कर्मचारी, बागवान, सफाईकर्मी और अन्य के कार्यसमय में लंच के 30 मिनट बढ़ाने का मामला
बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक यूसीईटी में कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों की दैनिक दिनचर्या भी रजिस्टर में दर्ज होगी। कार्यालय समय में अगर वे महाविद्यालय से बाहर जाते है तो जाने व आने का समय रजिस्टर में लिखा जाएगा। बताया जाता है कि कार्मिकों के कार्यालय समय में महाविद्यालय छोड़कर बाहर जाने की प्रवृति की जानकारी पर यह निर्णय लिया गया है। महाविद्यालय के इस निर्णय से अशैक्षणिक कर्मचारियों में भारी रोष है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस संबंध में तीन दिन पहले आदेश जारी कर दिया है। जिसमें इन कार्मिकों को अब आठ घंटे के अलावा 30 मिनट अतिरिक्त रुकना होगा। यह 30 मिनट लंच के समय को शामिल किया गया। अशैक्षणिक कर्मचारियों ने बताया कि सभी जगहों पर आठ घंटे ही काम होता है जबकि महाविद्यालय के आदेश में साढ़े आठ घंटे काम के आदेश हुए है। इसके साथ साथ सफाई कर्मचारी सुबह 7 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक अपना कार्य करेंगे। बागवान, प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी सहायक, प्रशासनिक व अन्य कर्मचारी सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।
( खुलासा. )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...