सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बाईक पर 3 लाख 13 हज़ार किलोमीटर की यात्रा
बेटी बचाओ बेटी पढाओ और वृक्ष लगाने का दिया सन्देश
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन ने किया श्री शिंदे का स्वागत
बीकानेर, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, वृक्षारोपण, पानी बचाओ, सड़क सुरक्षा, अहिंसा पर्मोधरम और भाईचारे जैसे कई मुद्दों हेतु सन्देश देने के लिए सम्पूर्ण भारत की यात्रा बाईक के माध्यम से 2015 को शुरू की वो अब तक 3 लाख 13 हज़ार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके है, महाराष्ट्र के सतारा जिले के विकास जे. शिंदे|
क्लब अध्यक्ष रोटे. तुलसीराम जाजडा ने बताया की डिस्ट्रिक्ट 3132 के रोटरी क्लब सतारा अजिंक्य द्वारा उनके इस मुहीम में शामिल होने के लिए भारत के सभी रोटरी क्लब को रोटरी कनेक्ट द वर्ल्डस थीम के अंतर्गत आहवान किया गया|
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन डिस्ट्रिक्ट 3053 ने जैसलमेर से पहुँचे विकास जे. शिंदे का स्वागत किया गया व उनके ठहरने के व्यवस्था की| क्लब सदस्यों द्वारा उन्हें स्थानीय राजकीय बालिका विद्यालय में विजिट करवाया| जहां उन्होंने बालिकाओ को संबोधित करते सभी बालिकाओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व बेहतर शिक्षा ग्रहण करने व समाज हित के इए प्रेरणादायक कार्य करने के लिए प्रेरित किया| रोटे. भगवती प्रसाद सोनी ने बताया की श्री शिंदे अब तक 2000 से अधिक बालिका विद्यालयों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का सन्देश दे चुके है|
कार्यक्रम का संचालन सचिव रोटे. ऋषि आचार्य व संयोजन रोटे. भगवती प्रसाद सोनी व रोटे. अरविन्द सिंह राठौर ने किया| विद्यालय प्रिंसिपल ने रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन को इस विजिट के अपना आभार प्रकट किया|
कार्यक्रम में आगामी अध्यक्ष रोटे. राम चांडक, कोषाध्यक्ष रोटे. पवन सुथार, रोटे. घनश्याम रामावत, रोटे. गौरी शंकर सोमानी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे|
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...