सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मां मांगती थी लिफ्ट, बेटी
बनाती थी संबंध, फिर
शुरू होता था घिनौना खेल
पटियाला। पंजाब के पटियाला से एक हैरान
करने वाला हनीट्रैप का लैकमेलिंग रैकेट
सामने आया है। बताया जा रहा है कि मां-
बेटी की जोड़ी मिलकर सड़क पर बहाना
बनाकर वाहन चालकों से लिफ्ट लेती थी
और चाय पिलाने के बहाने घर में ले जाती
थी। फिर वहां हनी ट्रैप का गंदा खेल शुरू
होता था। महिला बेटी व उसकी पड़ोसी
युवती लोगों को पहले बातों में उलझाती थी
फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाती और
हनीट्रैप में फंसाती थी। इस मामले में पुलिस
ने महिला और उसकी बेटी सहित तीन को
गिरतार किया है जबकि एक महिला फरार
है। पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर की
रात को पीडि़त युवक बलदेव सिंह इसी
इलाके से गुजर रहा था। उससे भी महिला
ने लिट मांगी। इसके बाद घर पहुंचने पर
चाय पीने की बात कह कर घर में ले गई।
बलदेव सिंह भी थका होने के कारण रुक
गया. महिला ने उसकी बेटी से बलदेव की
पहचान करवाई। फिर कुछ दिन बाद
बलदेव को उन्होंने बहला-फुसला कर
दोबारा घर बुलाया। यहां महिला की बेटी ने
उससे शारीरिक संबंध बनाए. जिसका
महिला ने वीडियो बना लिया. फिर बलदेव
का मोबाइल, आधार कार्ड व एक हजार
रुपये छीन लिए और फिर पचास हजार
रुपये की मांग करने लगे. पैसा नहीं देने पर
वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं।
( युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...