सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 05 अक्टूबर। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित 20 प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता के आठवें दिन शनिवार को शार्दूल क्लब मैदान में इलेवन व नवदुर्गा नोखा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें स्टार इलेवन के अमित जो 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे, दूसरी पारी मे चामुण्डा किक्रेट क्लब व सती किक्रेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें चामुण्डा किक्रेट क्लब कोलासर ने जीत हासिल की । इस मैच में सवाई जोशी मैन ऑफ द मैच रहे । तीसरी पारी में श्रीराम सेना उदासर व भवानी फोर्स बीठनोक ने मुकाबला हुआ, जिसमें भवानी फोर्स बीठनोक विजयी रही तथा मैन ऑफ द मैच कप्तान राजु जाजडा रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन से जुड़े मीडिया प्रभारी प्रहलाद जोशी ने बताया कि तीन पारी में तीन टीमों के मैच हुए, जिसमें मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । आयोजन के संयोजक व खतरनाक इलेवन के कप्तान बिरजू उपाध्याय (प्यारे ) मेघासर ने बताया कि रविवार को खतरनाक इलेवन का रोमांचिक मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसमें काफी संख्याओं में समाज बंधुओं के साथ सभी टीमों के समर्थक उपस्थित रहेंगे । शनिवार हुई प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनिता गौड़, छःन्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष डॉ मोहन लाल जाजडा, साँवरमल उपाध्याय सीथल, विप्र फाउंडेशन युवा मंच अध्यक्ष रविन्द्र जाजडा, रामेश्वरम जोशी, अरविन्द गौड़,जैना महाराज लाखूसर, शिवशंकर जोशी,रामकिशन उपाध्याय चाय वाले महाराज नेमीचंद पाणेचा,गौतम नारायण सेना के अध्यक्ष गणेश पाणेचा,राधे रमाणी,जैन महाविद्यालय अध्यक्ष यस उपाध्याय व महादेव शर्मा, जसवंत उपाध्याय कोलासर, के साथ काफी संख्याओं में समाज बंधु उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...