सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वह बॉयफ्रेंड से मिलकर पति को 12 साल तक धोखा देती रही, पता चला तो पति ने उठाया ऐसा कदम कि...
धोखेबाज बीवी के बॉयफ्रेंड
को पति ने यूं सिखाया सबक
नईदिल्ली। पत्नी की बेवफाई से
दुखी होकर एक शख्स ने अपनी पत्नी के
वॉयफ्रेंड पर मुकदमा कर दिया। ये
मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का
है। केविन हॉवर्ड नाम के व्यक्ति ने
होमरेकर कानून के तहत पत्नी के प्रेमी पर
ये मुकदमा किया है। केविन ने 6 करोड़
का ये केस जीत लिया है। शादी के 12
साल बाद केविन को पता चला कि
उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है और
उसका किसी और पुरुष के साथ अफेयर
है। केविन ने पत्नी पर गुस्सा निकालने के
बजाय एक पुराने कानून का सहारा लेकर
उस पर केस कर दिया केविन ने कहा कि
वो शादी की गरिमा को बनाए रखना
चाहते थे इसलिए ही उन्होंने लड़ाई-झगड़े
की बजाय केस करना ज्यादा सही
समझा। 12 साल तक पत्नी के अफेयर
से अनजान केविन अपनी डगमगाती
शादीशुदा जिंदगी को संभालने के लिए
मैरिज काउंसलर के चक्कर काटते रहे। कोई
फायदा न होते देख केविन ने ये जानने
के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव को रखा
कि कहीं उनकी पत्नी उनको धोखा तो नहीं
दे रही। इसके बाद की सच्चाई जानकर
केविन के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पत्नी का अपने ऑफिस के सहकर्मी के
साथ अफेयर था। इस सहकर्मी को
केविन अच्छे से जानते थे और वो
अक्सर उनके घर डिनर पर आता था।
केविन उसे अपनी पत्नी का बहुत अच्छा
दोस्त समझते थे। केविन ने कहा कि
शादी की गरिमा को बनाए रखने के लिए
उन्होंने केस करने का कदम उठाया
क्योंकि आज के समय में लोगों का शादी
पर से विश्वास उठता जा रहा है। हालांकि
केविन अब पत्नी को भी तलाक दे चुके
हैं। रकम नहीं अदा कर पाने की सूरत में
उनकी पूर्व पत्नी के प्रेमी पर कर्ज होने का
मामला बन जाएगा। 6,56,11,875
रुपए के इस मुकदमे को जीतने वाले
केविन के वकील ने कहा कि इस कानून
का मकसद परिवार को जोड़े रखना है
ताकि कोई भी किसी को धोखा देने से
पहले सोच ले।
( युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...