सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्रेष्ठ डांडिया नृत्य के लिए भावना, सोनम व ख्याति सोनी और श्रेष्ठ वेषभूषा के लिए जागृति सोनी पुरस्कृत
श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय में नवरात्री के अवसर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने पारम्परिक वेषभुषा पहनकर गुजराती ,राजस्थानी व फिल्मी संगीत धूनों पर डांडिया के साथ मनमोहक प्रस्तुतिया दे कर मां दुर्गा के प्रति सृजनात्मक भावभीनी अभिव्यक्तियां पस्तुत की। इस दौरान प्राचार्या डाॅ.सन्ध्या सक्सेना ने शक्ति पर्व को नारी सषक्तिकरण का प्राचीन पर्व बताया और आज के युग मे सभी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व अपने व्यक्तित्व के निर्माण के लिए भैतिकवाद के साथ आध्यात्मिक समन्वयषीलता को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान श्रेष्ठतम प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ डांडिया नृत्य के लिए भावना, सोनम व ख्याति सोनी को तथा श्रेष्ठ वेषभूषा के लिए जागृति सोनी को प्राचार्या द्वारा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. राजेन्द्र जोषी ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...