सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी ने दशहरा उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया
बीकानेर, 6 अक्टूबर। जिला प्रशासन के सहयोग से राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर को मेडिकल काॅलेज मैदान में नायाब आतिशबाजी, सचेतन झांकियों के साथ आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।
कमेटी के हेमंत कुमार ने बताया कि कुंभकरण, मेघनाद व दोनों तरफ मुंह वाले रावण अटखेलियां करते हुए, मुंह से अंगारे निकालते हुए, गगनभेदी आवाजों के साथ ध्वस्त होंगे। इस बार शिवाकाशी के साथ, जापान तकनीक से बने पटाखे तथा हरे आतिशी बम्बों का उपयोग किया जाएगा। आतिशबाजी के करीब 1000 से अधिक विविध आइटमों से दर्शकों से रूबरू करवाया जाएगा। कई आतिशबाजी के नमूने तो दर्शकों को पहलीबार बीकानेर में देखने को मिलेंगे। आतिशबाजी प्रभारी गिरीश खत्री ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण, नशाखोरी, पोलिथिन के उपयोग को रोकने और स्वच्छ भारत अभियान, यातायात नियमों का पालन करने, तथा महात्मा गांधी के संदेशों को झांकियों के माध्यम प्रदर्शित किया जाएगा।
कमेटी के महासचिव सुभाष भोला ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज की ओर से पहलीबार झांकियों में सहभागिता निभाई जा रही है। विश्व विद्यालय के माध्यम से जल व उर्जा संवर्द्धन, किसान सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण और सम्पूर्ण स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर हाल ही आयोजित ’’ म्हारो राजस्थान-समृद्ध राजस्थान’’ महाअभियान की झलक झांकी में प्रदर्शित की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...