सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बाड़मेर (हिस)। जिले के
पचपदरा पुलिस थाने में हिरासत में मौजूद
एक आरटीआई एक्टिविस्ट की रविवार
को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना के बाद उच्चाधिकारी मौके पर
पहुंचे। इसके बाद बाड़मेर एसपी शरद
चौधरी ने थानाप्रभारी सरोज चौधरी सहित
पूरे थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर कर
दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक
की मां वरजू देवी की तरफ से पचपदरा
थाने में थानाप्रभारी सरोज चौधरी सहित
अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का
मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार
मृतक जगदीश गोलिया पेशे से आरटीआई
एक्टिविस्ट था। वह बाड़मेर में महावीर
नगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है
कि किसी मामले में पचपदरा थाना पुलिस
ने जगदीश गोलिया को शनिवार रात को
शांति भंग के आरोप में पकड़ा था। इसके
बाद उसे रविवार को तहसीलदार के यहां
पेश किया गया। इसके बाद जगदीश की
तबियत बिगड़ गई। तब पुलिस ने जगदीश
गोलिया को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां
उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस महकमे में
हलचल मच गई। वहीं, सैंकड़ों की संख्या
में जगदीश के परिजन, ग्रामीण और
आरटीआई से जुड़े लोग हॉस्पिटल में
इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर
एसडीएम, डीएसपी और उच्चाधिकारी
मौके पर पहुंचे। इस बीच नाहटा अस्पताल
में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि न्यायिक मजिस्ट्रेट
की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम होगा।
पूरे मामले की एसपी शरद चौधरी व
पुलिस मुख्यालय मॉनिटरिंग कर रहा है।
( युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...