सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग, दम्माणी अस्पताल, पी.बी.एम. द्वारा सिंथेसिस कोचिंग इन्सीट्यूट में तनाव, आत्महत्या व मानसिक स्वास्थ्य संबंधित विषय पर सह आचार्य डॉ. श्री गोपाल गोयल, सह आचार्य डॉ. हरफुल सिंह बिश्नोई व मनोवैज्ञानिक डॉ. अन्जू ठकराल द्वारा व्याख्यान दिया गया।
डॉ. श्री गोपाल गोयल ने छात्र- छात्राओं को तनावरहित कैसे रहा जाए जैसे गंभीर विषयों पर उचित मार्गदर्शन देते हुए प्रेरित किया।
डॉ. हरफूल सिंह बिश्नोई ने बाल मन की परेशानियां व समस्याओं को विस्तारपूर्वक बताते हुए उनको धैर्यपूर्वक कैसे निपटा जाए।
डॉ. अन्जू ठकराल ने यह आत्महत्या व विभिन्न श्वास विधियों पर अपने विचार प्रकट किए।
बच्चों को मनोरोग चिकित्सकों द्वारा आत्महत्या, अवसाद संबंधी लक्षण चिन्ह व उपाय के बारे मं विस्तारपूर्वक बताया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...