सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 9 अक्टूबर । बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में हज यात्रा 2020 के ऑनलाइन आवेदन फार्म 14 अक्टूबर से भरवाए जाएंगे ।
अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हुसैन पंवार ने बताया कि नोगजा पीर दरगाह स्थित सोसायटी के कार्यालय में हज यात्रा-2020 के फॉर्म 14 अक्टूबर से निशुल्क भरे जाएंगे । उन्होंने बताया कि फार्म भरने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा । उन्होंने हज यात्रा के लिये आवेदन करने वालों से बैंक पासबुक, ए0टी0एम0 कार्ड, 3.50×3.50 सेमी की पासपोर्ट फोटो ( जिसमे व्हाइट बेग्राउंड के साथ 70 प्रतिशत हिस्से में चेहरा हो) स्वयं का मोबाइल न0, ब्लड ग्रुप, पासपोर्ट साथ लाने का आग्रह किया । हाजी पंवार ने हज आवेदन के समय अपने नॉमिनी को भी साथ लाने की हिदायत दी है । इस संबध में मोबाइल न0 9950376197 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...