सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शहर में दीपावली सीजन शुरू होने के साथ ही जुएबाजी का दौर परवान चढना शुरू हो गया है। वहीं पुलिस ने भी जुआरियों पर लगाम कसने के लिये सतर्कता बढा दी है। मंगलवार की रात भी नयाशहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी होस्पीटल रोड पर सरेआम जाजम लगाकर जुआ खेलते तीन जनों को धर दबोचा, जबकि दो जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग छूटे।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने सुनील आचार्य, मोहित साध, राहुल स्वामी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 4720 रूपये नगदी और ताश के पत्ते बरामद किये। हालांकि कार्यवाही करने पहुंचे एएसआई हरबंश सिंह का कहना है कि मौके पर तीन जने ही जुआ खेल रहे थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो दो बड़े जुआरी अपनी रकम जेब में ठूंस कर मौके से भाग छूटे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आये तीनों जुआरियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज की है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...