सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कपड़े के थैले वितरण कर दिया सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित 'सिंगल यूज प्लास्टिक का करें बहिष्कार' अभियान के तहत सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। साध्वीश्री अमितप्रभाजी, साध्वीश्री गुप्तिप्रभा श्रीजी व सुमतिमुनिश्री ने मंगल पाठ के साथ मंगल भावना व्यक्त की। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि रैली को नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गवांडे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कमिश्नर गवांडे को ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर नारायण चौपड़ा व एडीएम को भी ज्ञापन दिया गया था। महिलाओं व कन्याओं ने दुकानों पर कपड़े की करीब 3000 थैलियां वितरित की तथा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संदेश दिया। स्कूटी रैली नैतिकता के शक्तिपीठ पहुंची जहां मुनिश्री मणिलालजी व कुशल मुनि ने मंगलपाठ सुनाया। सैकड़ों महिलाओं व बालिकाओं ने आयोजन में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में मुख्य रूप से परामर्शक शारदा डागा, शकुन्तला तातेड़, मंजू आंचलिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी संतोष बोथरा, कविता चौपड़ा, मीनाक्षी आंचलिया, अनुपम सेठिया, सुमन छाजेड़, रेणु बाफना का नेतृत्व रहा। कन्या मंडल प्रभारी गरिमा सेठिया, सौंपी डागा के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक से प्लास्टिक बहिष्कार व स्वच्छता का संदेश दिया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...