सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ऐसी प्रतियोगिताओ से बच्चे देश और समाज का नाम रोशन करते है - सुनीता गौड़
बीकानेर, 05 अक्टूबर। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित 20 प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता के आठवें दिन शनिवार को शार्दूल कल्ब मैदान में इलेवन व नवदुर्गा नोखा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें स्टार इलेवन के अमित जो 5 वीकेंड लेकर मैन ऑफ द मैच रहे, दूसरी पारी मे चामुण्डा किक्रेट कल्ब के साथ सती किक्रेट कल्ब के बीच खेला गया। जिसमें चामुण्डा किक्रेट कल्ब कोलासर ने जीत हासिल की । इस मैच में सवाई जोशी मैन ऑफ द मैच रहे । तीसरी पारी में श्रीराम सेना उदासर व भवानी फोर्स बीठनोक ने मुकाबला हुआ, जिसमें भवानी फोर्स बीठनोक विजयी रही तथा मैन ऑफ द मैच कप्तान राजु जाजडा रहे।मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने तीन टीमों के मैच के मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।श्रीमती गौड़ ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओ से समाज के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है एवं यही बच्चे देश और समाज का नाम रोशन करते है।ऐसे आयोजनो का गुजर्र गौड़ ब्राह्मण समाज से प्रेरणा लेकर सभी समाज को एक मंच पर आकर ऐसी प्रतियोगिता करने चाहिए। आयोजन के संयोजक व खतरनाक इलेवन के कप्तान बिरजू उपाध्याय (प्यारे ) मेघासर ने बताया कि रविवार को खतरनाक इलेवन का रोमांचिक मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसमें काफी संख्याओं में समाज बंधुओं के साथ सभी टीमों के समर्थक उपस्थित रहेंगे । शनिवार हुई प्रतियोगिता में प्रह्लाद जोशी, छःन्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष डॉ मोहन लाल जाजडा, साँवरमल उपाध्याय सीथल, विप्र फाउंडेशन युवा मंच अध्यक्ष रविन्द्र जाजडा, रामेश्वरम जोशी, अरविन्द गौड़,जैना महाराज लाखूसर, शिवशंकर जोशी,रामकिशन उपाध्याय चाय वाले महाराज नेमीचंद पाणेचा,गौतम नारायण सेना के अध्यक्ष गणेश पाणेचा,राधे रमाणी,जैन महाविद्यालय अध्यक्ष यस उपाध्याय व महादेव शर्मा, जसवंत उपाध्याय कोलासर, के साथ काफी संख्याओं में समाज बंधु उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...