सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रोट्रेक्ट बीकानेर द्वारा हेरिटेज फुड वाॅक आयोजित
कोयटूम्बर के युवाओं ने की विशेष शिरकत
बीकानेर, रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरूधरा की ओर से रोटरी प्रांत 320 कोयम्बटूर के रोट्रेक्ट क्लब कोयम्बटूर यूनिक व वेस्टर्न वैली के युवाओं के आतिथ्य मे एक फुड वाॅक आयोजित की।
फुड वाॅक की जानकारी देते हुए रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरूधरा के अध्यक्ष ने बताया कि रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अक्टूबर महीने को समाज के आर्थिक विकास के उद्देश्य के सेवा प्रकल्प करती है जिसमे रोट्रेक्ट क्लब ने महात्मा गांधी के आर्थिक सुत्रों के ध्यान मे रखते हुए स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिक रूप से सम्बल देने हेतु बीकानेर की परम्पराओं, पारम्परिक स्वाद, पकवानों, धैर्य जीवन के साथ बीकानेर की आतिथ्य परम्परा से परिचित करवाने के लिये बीकानेर फुड वाॅक का आयोजन किया जो रामपुरिया हवेली से शुरू होकर मोहता चौक, बड़ा बाजार, आचार्य चौक, चाय पट्टी व अंत मे लक्ष्मीनाथ मंदिर तक आयोजित किया गया।
इस यात्रा मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे रोटेरियन आनन्द आचार्य ने शिरकत करते हुए बीकानेर से बाहर से आये अतिथियों को रामपुरिया हवेलियों के विशेषताऐं, बीकानेर की विभिन्न प्रकार के पारम्परिक मिठाईयों व नमकीन जानकारी दी ।
फुडवाॅक के संयोजक क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि यात्रा की शुरूआत मे सभी अतिथियों को तिलक करते हुए राजस्थानी साफा पहनाया गया फिर मनका महाराज की प्रसिद्ध रबड़ी का लुफ्त लेते हुए बडा बाजार में ब्रजा महाराज की प्रसिद्ध जलेबी के साथ चाय पट्टी में जूनिया महाराज की प्रसिद्ध कचैरी और पकौड़ी और ग्रेजुएट कांजी बड़े वाले की दुकान से कांजी बड़ा के साथ नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के दर्शन कर भाण्डाशाह जैन मन्दिर के दर्शन कर आचार्यों के चैक में गरम गरम भुजिया के बाद बाबा नमन है के देशी पान का स्वाद चखा।
रोट्रेक्ट कोयम्बटूर का नेत्तृत्व कर रहे एमबीबीएस छात्र विजय ने अपने साथियों की प्रतिक्रिया बताते हुए कहा बीकानेर का यह आतिथ्य पुर्णतया अभूतपूर्व है तथा यहां के पकवान बेजोड़ स्वाद हैं आज की यह यात्रा हमारे जीवन मे अविस्मरणीय रहेगी तथा बीकानेर के पकवानें मे विभिन्न ब्लाॅग तथा उचित प्लेटफाॅर्म पर रखा जिससे की व्यापार की संभावनाएं बन सके तथा पर्यटक के रूप मे आने वाले लोग भी यहां के पकवानों आनन्द ले सके।
यात्रा मे रोटेरियन शकील अहमद के साथ रोट्रेक्ट मुकुन्द व्यास, विनय बिस्सा, मणिशंकर छंगाणी, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेन्द्र भादाणी, राहुल, क्लब के नये सदस्य साफा स्पेशलिस्ट पवन व्यास के साथ कोयम्बटूर से आये क्लब की ओर से रोट्रेक्ट क्लब आॅफ वेस्टर्न वैली के भारती और कवि प्रिया तथा रोट्रेक्ट क्लब आॅफ कोयम्बटूर युनिक के अश्रीथ राज, सुजिथ, विजय, सुरेन्द्र, विजय रूगल, सुगंथी, जयसूर्या और शिवागणेश के साथ अन्य रोट्रेक्ट ने शिरकत की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...