सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ऐसा ई मित्र जिसमें केवल सरकारी मूल्य पर मिलेगी सुविधा
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट का अनूठा सेवाकार्य
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने जन सेवा के क्षेत्र में एक अनूठा सेवा कार्य प्रारंभ किया है। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पब्लिक पार्क स्थित खैरपुर भवन के समीप बुधवार को ई मित्र का शुभारम्भ किया गया। ई मित्र का शुभारम्भ सूरज देवी रांका, धर्मचन्द सामसुखा, सुशील पारख, महावीर चौरडिय़ा, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने किया। महनोत ने बताया कि ई मित्र सेवा की खासियत यह रहेगी कि सरकारी शुल्क के अलावा कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। ई मित्र की यह सेवा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।
यह रहे उपस्थित- भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, राजेन्द्र शर्मा, पंकज गहलोत, जगदीश मोदी, श्रवण चौधरी, टेकचन्द यादव, आनन्द सोनी, मनोज सोलंकी, पवन महनोत, रमेश सैनी, प्रणव भोजक, कुलदीप यादव, प्रहलाद पंचारिया, विनय चौहान, सुरेन्द्र कोचर, गौरीशंकर देवड़ा, विष्णु तंवर, महेश आचार्य, मघाराम सियाग, विनोद भोजक, पप्पू लखेसर, यश उपाध्याय, दिनेश जोशी, दिनेश सांखला, अंकित तंवर, पारस सारस्वत, मनोज पडि़हार, सुनील सोलंकी, मालम सिंह, पवन सुराना, मोहन सिंह, बाबू सुथार, पवन सुथार, गजेन्द्र जाजड़ा, तुलसीराम जाजड़ा, नरेश जोशी, अमित व्यास आदि उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...