सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
सेंटर के कार्मिकों की दीवाली हुई रंगीन, 12 से बढ़ाकर 17% मिलेगा महंगाई भत्ता, अब राज्य सेवकों को बंधी आस
जयपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने को हरी झंडी दे दी है।वहीं अब राजस्थान में राज्य कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर दिए जाने की चर्चा है।कैबिनेट के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को 12 की बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।इसका फायदा करीब 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। माना जा रहा है इससे एक करोड़ परिवारों पर असर पड़ेगा।इसके अलावा 62 लाख पेंशन भोगियों पर भी कैबिनेट के इस फैसले का असर पड़ेगा।एक अनुमान के अनुसार डीए में पांच प्रतिशत का इजाफा होने से सरकार पर 16 हजार करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।
राज्य में 7.30 लाख कर्मचारी
राजस्थान की बात करें तो यहां भी 7 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारी हैं, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय सरकार जल्द ले सकती है। अममून जैसे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ता है तो राज्य सरकारें भी इसे लागू ऐलान कर देती है। बताया जाता है कि कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफे की सौगात में शीघ्र ही सकती है।
5 फीसदी महंगाई भत्ता बढाने की सरकार घोषणा कर सकती है।
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...