🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
बीकानेर मण्डल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान : डीआरएम ने भारत स्काउट एंड गाइड की रैली रवाना की
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर मण्डल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान : डीआरएम ने भारत स्काउट एंड गाइड की रैली रवाना की
भारतीय रेल पर 11 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम मे 12.09.2019 को लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने तथा प्लास्टिक के खतरों से सचेत करने हेतु भारत स्काउट एंड गाइड की एक रैली निकाली गयी जिसे मंडल रेल प्रबंधक, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री पी के खत्री, वरि मण्डल अभियांत्रिक अभियंता श्री जे पी शर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक श्री ओ पी कुलश्रेषठ, मु कार्या अधीक्षक/ वाणिज्य श्री सुरेश खत्री, मु कार्या अधीक्षक/परिचालन श्री दीपचन्द शर्मा सहित बड़ी संख्या मे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया । यह रैली रेस्ट हाउस से रेलवे कॉलोनी होते हुए बीकानेर स्टेशन के सभी प्लैटफ़ार्म पर रेल यात्रियों में बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली समस्याओं तथा जन जीवन एवं पेड़ पौधों को होने वाले नुकसान और अंततः बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से आनेवाली पीढ़ी को संभावित विनाशकारी खतरों के बारे में जागरुक किया गया ।
🙏








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...