🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध सघन टिकट चैकिंग अभियान
345 मामलों से 101,095/- रुपये वसूले
वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर, श्री जितेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार श्री अनिल रैना, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर द्वारा हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए 21 टीटीई स्टाफ के साथ मंडल के विभिन्न खंडों पर 11.09.2019 को सघन टिकट चेकिंग अभियान के तहत औचक चेकिंग करते हुए बेटिकट यात्रियों के 345 मामलों में रू. 20,195/- अतिरिक्त किराए सहित रु. 96,695/- , बिना बुक समान ले जाने के 2 मामलों से रु 200/-, धूम्रपान के 03 मामलों से रु 600/- तथा गंदगी फैलाने वालों के 34 मामलों में रु. 3600/- सहित कुल 345 मामलों से कुल रु. 101,695/- वसूल किए गए।
इसमें बिना टिकट के 98 मामले सहित कुल 113 मामले बीकानेर में, बिना टिकट के 29 मामले सहित कुल 32 मामले श्रीगंगानगर में, बिना टिकट 67 मामले सहित 74 मामले हनुमानगढ़ में, बिना टिकट के 46 मामले सहित कुल 56 मामले सुरतगढ़ में तथा बिना टिकट के 66 मामले सहित कुल 70 मामले चूरू में पकडे गए ।
रेल प्रशासन बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने के लिए ऐसे अभियान सतत रूप से चलाती रहेगी।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...