🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पंद्रह दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शनिवार से
- पितृ कल्याणार्थ भागवत कथा का आयोजन पहली बार
- पूरे पंद्रह दिन तक कथा का विस्तार से होगा विवेचन
बीकानेर, 12 सितंबर। श्रीमद् भागवत कथा समिति बीकानेर की ओर से श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 14 सितंबर शनिवार से 15 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा अमृत-रस सींथल पीठाधीश्वर महंत श्री श्री 1008 क्षमाराम जी महाराज अपने श्रीमुख से बरसाएंगे।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री भागवत कथा समिति के अध्यक्ष श्री शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि कथा शुरू होने से पहले शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है जिसमें महिलाएं एक ही रंग की साड़ी पहने सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी वहीं पुरुष भी एक ही डिजाइन की टी शर्ट पहनकर शामिल होंगे। ऐसा ज्यादा से ज्यादा लोगों को भागवत कथा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
अग्रवाल युवा द्वारा व्यवस्था की जिम्मेदारी सुशील अग्रवाल सुभाष अग्रवाल जगदीश चौधरी पंकज अग्रवाल सुधीर अग्रवाल गौरव चौधरी पर रहेगी
आयोजन के प्रचारक श्री हनुमान अग्रवाल ने बताया कि कथा श्रवण का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके लिए आस पास के गांवों से श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के लिए शहरी क्षेत्र में तिलक नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी आनंद आश्रम, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, गंगाशहर व भीनासर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सींथल, नापासर, गाढ़वाला, उदासर से बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नागौर से भी अनेक श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेने आएंगे।
आयोजन समिति के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कथा स्थल गोपेश्वर महादेव मंदिर में पांडाल आदि की व्यवस्था सहित तैयारियां अंतिम चरण में है। समिति के गोपाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन कथा दोपहर सवा 12 बजे से शुरू होगी जो कि 5:00 बजे आरती होगी । कथा में विभिन्न प्रसंगों के अनुसार भजन कीर्तन भी साथ चलेंगे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...