🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
‘‘स्वच्छता जीवन का गीत स्वच्छाग्रही है उसका मीत‘‘
बीकानेर 11 सितम्बर। स्वच्छता को हृदय से स्वयं प्रेरणा से धारण करें मन
वचन कर्म से उसका पालन करें, स्वच्छता जिसके जीवन का गीत हो वही स्वच्छाग्रही है।
स्वच्छता का केम्पेन व्यवहार परिवर्तन का कैम्पेन है, स्वच्छाग्रही उस कैम्पेन की रीढ है। यह
उद्गार स्वच्छाग्रही प्रशिक्षण में जिला परियोजना समनव्यक पवन पंचारिया द्वारा व्यक्त किये
गये है।
जिला परिषद् केे अधीशाषी अभियंता यशपाल पुनिया नेे स्वच्छाग्रहीयों को कार्य के
बारे में जानकारी देते हुए कहा रेट्रोफिटिंग, पाॅलिथिन मुक्ति, कचरा मुक्ति कार्यक्रम की
वास्तविक रूपरेखा का निर्माण एक सच्चा स्वच्छाग्रही ही कर सकता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति बीकानेर की प्रधान राधा
सियाग नेे स्वच्छाग्रही प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थीयों को सकंल्प के साथ अपनेे स्वर में सुनाया। उन्होंने स्वच्छाग्रहीयों को शपथ दिलातेे हुए पाॅलिथिन का प्रयोग नहीं करने का वादा करवाया । स्वच्छाग्रही सन्तोष ने कहा कि हम गाॅव में जाकर रेट्रोफिटिंग का कार्य तत्परता से करंेगे। प्रशिक्षण से हमारे ज्ञान का
विस्तार हुआ है। कार्यक्रम में सपोर्ट फाॅर इम्प्लीमेंटेशन एण्ड रिसर्च लखनऊ के दक्ष प्रशिक्षक
आर.एन. ओझा व शालीनी पाण्डे, विभाजैसल, इन्द्र्रनील भट्टाचार्य द्वारा प्रशिक्षण दिया
जा रहा है। कार्यक्रम मे सीताराम टाक एवं ब्लाॅक समन्वयक ललीत शर्मा भी उपस्थित रहे।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...