🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
राज्य शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ
बीकानेर, 11 सितम्बर। स्थानीय नर्सिंग गार्डन में बुधवार को राज्य शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने मोहरा चलाकर किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी व जिला प्रमुख सुशीला सींवर भी साथ थे। आयोजन सचिव एस.एल.हर्ष ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दौर में बीकानेर के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बोड़ा, जोधपुर के मनोज त्रिवेदी, वल्लभ ओझा, उदयपुर के जय गांधी, जयपुर के हरेब श्रीमाली समेक जैन आदि ने जीत से खाता खोला।
कार्यक्रम में ईनामी राशि के प्रायोजक शिवरत्न अग्रवाल चेयरमेन बीकाजी ग्रुप ने घोषणा की कि बीकानेर को कोई भी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करता है तो इसका पूरा खर्चा बीकाजी ग्रुप उठाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीकानेर के होनहार खिलाड़ियों को भी बीकाजी ग्रुप से ईनाम दिया जाएगा। जिला शतरंज संघ के अनिल बोड़ा ने बताया कि 7 चक्रीय इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक रामकुमार होंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा उद्यमी जय सेठिया व रोटरी के पूर्व अध्यक्ष आन्नद आचार्य ने किया जबकि धन्यवाद नरपत सेठिया ने दिया।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...