🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलता रहेगाः डाॅ बीडी कल्ला
राज्य शतरंज प्रतियोगिता 2019 का हुआ उद्घाटन , मंत्री डाॅ कल्ला, साले मोेहम्मद, भाटी, सुशीला सिंवर ने मोहरा चलाकर की शुरूआत बीकानेर है सहयोगी
बीकानेर 11 सितंबर। स्थानीय नृसिंह गार्डन में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन, बेसिक पीजी काॅलेज के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने मोहरा चलाकर किया।
प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर बीकानेर के प्रभारी मंत्री साले मोहम्मद व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी जिला प्रमुख सुशीला सिंवर ने विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत से राजस्थान का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
उद्घाटन समारोह मे डाॅ बी डी कल्ला ने बीकानेर मे आयोजित हुई पूर्व की राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ यहां से खेलकर गये विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए राजस्थान शतरंज संघ के प्रयासों की प्रशंसा की व खिलाड़ियों को फिर से राजस्थान का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया। उन्होने खिलाड़ियों और शतरंज के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की टीए डीए व अन्य समस्याओं के बारे में अवगत हुआ ही हूंँ जिसका निवारण अतिशीघ्र कर दिया जायेगा। सभी खिलाड़ी अपने खेल को उत्कृष्ट करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का मान बढ़ावें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के संरक्षक शिवरतन अग्रवाल द्वारा शंतरज को महत्वपूर्ण खेल बताते हुए कहा कि इसको सीखा हुआ व्यक्ति किसी भी क्षेत्र मे विफल नही होता। उन्होने बीकानेर के खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा मे भाग लेने वाले प्रतियोगी के आने जाने व रहने का खर्च व पदक जीतने पर 51 हजार के नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा बीकाजी ग्रुप के माध्यम से की ।
आयोजन सचिव एडवोकेट एस.एल हर्ष ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन, बेसिक पीजी काॅलेज के सहयोग से आयेाजित इस राज्य शतरंज प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता का पहला राउण्ड आज खेला गया जिसमे पहले दौर में बीकानेर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बोडा, जोधपुर के मनोज त्रिवेदी, श्रीवल्लभ ओझा, उदयपुर के जय गांधी, जयपुर के नरेंद्र श्रीमाली, समेक जैन सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जीत के साथ खाता खोला।
जिला शतरंज संघ के अनिल बोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सात चक्रों मे आयोजित की जायेगी व प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक रामकुमार है। कार्यक्रम का संचालन युवा उद्यमी जय सेठिया व रोटरी के पूर्व अध्यक्ष आनंद आचार्य ने किया। आयोजन से जुड़े वरिष्ठ उद्यमी नरपत सेठिया ने आभार जताया।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...