🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
प्रधानाध्यापक भर्ती : नियुक्तियां मेरिट से दी जाएं ताकि महिला एवं पुरुषों को समान अवसर मिले - रा.सं.क.म.
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 1248 प्रधानाध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के समस्त दस्तावेज जांच कर लिए है तथा जल्द ही 1248 पदों की सूची जारी किए जाने की संभावना है। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता मोहरसिंह सलावद ने इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है जिसमें आगामी दिनों में प्रधानाध्यापक काउंसलिंग में राज्य के सभी जिलों में रिक्त पदों को दिखाने साथ ही नियुक्ति मेरिट से देने की मांग की है। इस भर्ती में अधिकांश चयनित राज्य के शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर कार्यरत है । पत्र में यह भी मांग की है कि सबसे पहले काउंसलिंग में महिलाओं को नियुक्ति दी जाती है जिससे राज्य में एक नंबर मेरिट वाले अभ्यर्थी को गृह जिले से बाहर जाना पड़ता है इसलिए नियुक्ति मेरिट से दी जाएं जिससे महिला एवं पुरुषों को समान अवसर मिल सके।अगर नियुक्ति मेरिट से नहीं दी गई तो राज्य भर के चयनित अभ्यर्थियों की ओर से शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...