🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
श्री विजय भैरव और कोडाणा भैरव मंदिर में महाप्रसादी व श्रृंगार का आयोजन 12 सितम्बर शाम को होगा
बीकानेर। एम एम ग्राउंड के पीछे कोडाणा भैरव मंदिर व तेलीवाड़ा चौक स्थित श्री विजय भैरव में हर साल की भाती इस साल भी महाप्रसादी व श्रृंगार का आयोजन आज सांय ७ बजे से आरंभ होगा। इस आयोजन से जुड़े श्यामसुंदर छंगाणी उर्फ कालू भा ने बताया कि २००७ से छप्पन भोग व २००८ महाप्रसादी का आयोजन शुरू किया गया था जो हर साल हो रहा है। इस आयोजन में बाबा श्री विजय भैरव की महाआरती व श्रृंगार के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है। इस महाप्रसादी में हजारों भैरव भक्त हर साल प्रसादी लेने पहुचते है। तेलीवाड़ा चौक में स्वं गैरी महाराज छंगाणी की पान की दुकान के पास स्थित श्री विजय भैरव का मंदिर है। छंगाणी ने बताया कि बीकानेर में महाप्रसादी के साथ पान की सेवा लगाई जाती है। इस आयोजन से जुड़े सभी श्री विजय भैरव भक्तों ने ये आग्रह किया है इस महाप्रसादी व श्रृंगार के आयोजन में अवश्य पधारे। हम आपको बता दे कि श्री विजय कोडमदेसर भैरव मंदिर का नव निर्माण २०१७ में स्व. चेतनदार सींगी, स्व. द्वारकादास सींगी एवं स्व. दाऊलाल सींगी में स्मृति में उनके परिवार द्वारा करवाया गया था।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...