🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
अवैध दूध डेयरियों को स्थानान्तरित किया जाएगा-गौतम
अवैध दूध डेयरियों का होगा सर्वे
बीकानेर, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में जिला जन अभाव अभियोग निराकरण सतर्कता समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों का रिकार्ड हैण्डओवर नहीं किया है, संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए।
राजीव गांधी सेवा केन्द्र में गुरूवार को हुई बैठक में गौतम ने दर्ज प्रकरर्णों की सुनवाई करते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नगर विकास न्यास सचिव और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समिति में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। शहर में अवैध निर्माण तथा अपंजीकृत विवाह स्थलों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ जिला परिषद को हंसेरा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शहर में संचालित अवैध दूध डेयरियों को शहर से बाहर स्थानान्तरण करने के मामले में आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक और पशुपालन विभाग को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने असहाय पशुओं को पकड़ने में हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि जो गौशाला इन पशुओं को लेने से मना करती है, पशुपालन विभाग उस गौशाला को अनुदान जारी नहीं करे। उन्होंने जिले में स्थित प्राईवेट और सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में सुरक्षा मानकों की पालना करवाने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बसों व ऑटो रिक्सों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे नहीं बैठने चाहिए।
डांडूसर के शेराराम, जीवण व परमाराम और ग्रामवासियों के द्वारा जमाबंदी के अनुसार खसरा गिरदावरी तहरीर करवाने के मामले में उन्हांेंने उप खण्ड अधिकारी, बीकानेर, तहसीलदार (राजस्व) को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर विकास न्यास द्वारा फर्जी पट्टे जारी करने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि यूआईटी में जितनी भी पत्रावलियां गुम हुई है, उसकी पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाए। विराटनगर, ज्ञानदीप, डिफेन्स कॉलोनी, भवानी नगर, मरूधर विस्तार कॉलोनी एवं हेत नगर में मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराने के प्रकरण में उन्हांेने नगर विकास न्यास सचिव को निर्देश दिए कि जोनवार बैठक कर,उक्त कॉलोनियों में आरक्षित प्लॉट का सर्वे करते हुए निलामी की कार्यवाही की जाए। प्राप्त राजस्व से इन कॉलोनियों में विकास कार्य करवाएं जाए। प्राईवेट कॉनोेलाईजर ने इन कॉलोनियों में विकास कार्य क्यों नहीं करवाए, इसकी जानकारी ली जाए। उन्होंने इस संबंध में परिवाद दायर करने वालों से कहा कि प्राईवेट कॉनोलाईजर ने आधाभूत सुविधाएं सुलभ ना करवाकर, प्लॉट क्रय करने वालों के साथ धोखा किया है।
उपसरपंच खाजूवाला पवन नैण ने खाजूवाला ग्राम पंचायत में पट्टा वितरण प्रणाली में अनियमियतता की जांच करवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से कहा कि शुक्रवार को वे खाजूवाला जाकर, इसकी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करंेगे।
इस अवसर पर हुई जनसुनवाई में पेमासर के राजेन्द्र ने अपने पिता की मृत्यु के प्रकरण में फौजदारी मुकदमा दायर करने की मांग पर जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक को इस सम्बंध जांच के निर्देश दिए। श्रीडूंगरगढ तहसील के बीरमसर गांव की निवासी सजना देवी ने विधवा पेंशन पुनः प्रारम्भ करने, लाचूराम ने वृद्धावस्था पेंशन चालू करने, कंवरसेन लिफ्ट खंड के अधिशाषी अभियंता ने अवैध नक्के को बंद करवाने के सम्बंध में, पुलिस अधीक्षक के बंगले के सामने स्थित पार्क में बैंच लगवाने, शोभासर ग्राम पंचायत के ग्राम रावतसर कुम्हारान बड़ी ढाणी में गांव के कुएं पायतान की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ग्राम वासियों ने ज्ञापन दिया। देशनोक निवासी सुरेन्द्र कुमार चौहान ने नगरपालिका देशनोक की आवासीय कॉलोनी के रिकॉर्ड गायब होने की शिकायत की। उदरामसर ग्राम पंचायत के दमामी समाज के परिवारों की भूमि के नियमितीकरण की मांग गई। जनसुनवाई के दौरान, केन्द्रीय कारागार के सेवानिवृत प्रहरी इख्तियार अली ने सेवानिवृति परिलाभ दिलाने सहित पानी, बिजली, सड़क एवं अतिक्रमण मुक्त कराने सम्बंध में कई लोगों ने परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना और सम्बंधित विभाग के अधिकारी को प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार व विकास अधिकारियों को उनसे जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी,एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, उपायुक्त नगर निगम अभिषेक सुराणा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, नगर विकास न्यास सचिव सुनीता चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दीपक बंसल, लोकसेवाएं सहायक निदेशक सबीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-------
चित्र प्रदर्शनी के जरिए जाना गांधी जीवन और दर्शन
दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने पहुंचे विद्यार्थी और आमजन
बीकानेर, 12 सितम्बर। महात्मा गांधी के जन्म के 150 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व आमलोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सूचना एवं जनसम्पर्क उपनिदेशक विकास हर्ष ने बताया कि शहर के कई स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगी गांधीजी के जीवन चरित्र व प्रसंगों को अपनी डायरी में नोट किया। बच्चों का कहना था कि गांधीजी के जीवन पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी को देखने से गांधी दर्शन के बारे में उनकी समझ बढ़ी है और गांधी जी जीवन चरित्र को नजदीकी से जान पाए।
गांधी वाटिका में हुआ पौधारोपण
इसी क्रम में पुलिस लाईन स्थित गांधी वाटिका में गुरूवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए एच गौरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पवन कुमार, यशवाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, डा मिर्जा हैदर बैग, जियाउररहमान आरिफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों तथा जवानों ने 150 से अधिक पौधों का रोपण किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने पौधारोपण कर इस अवसर पर लगाए गए पौधों की सार संभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, गांधीजी के जन्म के 150 वें वर्ष में हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से सजग रहकर संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी जवान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ वाटिका में लगे पौधों की नियमित सार संभाल करें और अपने घर और आसपास भी पौधारोपण करें। पुलिस लाइन में रहने वाली महिलाओं और बच्चों ने भी पौधारोपण किया।
जिला खादी प्रदर्शनी आयोजित
जिला प्रशासन व जिला उद्योग केन्द्र की ओर से जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में तीन दिवसीय खादी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में खादी, ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है। प्रदर्शनी आमजन के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग खादी प्रदर्शनी में पहुंचे और खरीददारी की।
------
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शुक्रवार को मदरसा सुलेमानी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे
बीकानेर, 11 सितम्बर। अल्प संख्यक मामलात, वक्फ एवम् जन अभियोग निराकरण विभाग, मंत्री एवमं जिला प्रभारी मंत्री मंत्री सालेह मोहम्मद शुक्रवार को सुबह 10ः00 बजे मदरसा सुलेमानी संस्था, मोहल्ला व्यापारियान, बीकानेर में मदरसा आधुनिकीकरण योजनान्तर्गत मरदसों में अध्ययनरत बालकों के लिए मदरसा बोर्ड राजस्थान द्वारा विभिन्न सामग्री डयूल डेस्क, (फर्नीचर), बैग, टीएलएम आदि का वितरण करेंगे।
यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शहजाद अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्ति एवं जिले के पंजीकृत मदरसों के सदर सचिवों को भी आमंत्रित किया गया है।
----
विकास कार्याे में महिलाओं की भूमिका व सहभागिता विषय पर बैठक आयोजित
बीकानेर, 12 सितम्बर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जनचेतना एवं सहभागिता कार्यक्रम इकाई द्वारा गुरूवार को वार्ड नं. 25 में लक्षित समूह चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रोजेक्ट के तहत बीकानेर के गंगाशहर में सीवरेज प्रणाली के विकास के तहत किये जाने वाले आधारभूत विकास कार्यो में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहभागिता विषय पर बैठक आयोजित कर व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में लगभग 31 महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं नें भाग लिया।
आरयुआईडीपी के अधिषाशी अभियंता डी.के. मित्तल कहा कि गरीबी और गंदगी के आपसी संबंध बहुत मजबूत होते है, गंदगी से बीमारी और बीमारी से गरीबी की दोस्ती को अलग कर हम सबको गंदगी को मिलकर भगाना होगा तथा मित्तल ने बताया कि आरयूआईडीपी द्वारा समय-समय पर आई.ई.सी गतिविधियों को आयोजन करवाया जाता है ताकि लोग जागरूक हो ओर सीवरेज की प्रक्रिया को समझ सके।
कार्यक्रम में पी.एस.सी., आरयूआईडीपी बीकानेऱ के सामुदायिक अधिकारी बी.एल. गोठवाल ने बताया कि समाज विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होती है, अतः विकास कार्यो की जानकारी महिलाओं को होनी आवश्यक है। गोठवाल ने कहा कि आधी आबादी के सहयोग के बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना बेमानी होगी, तथा नारी शक्ति के सहयोग से ही काम समय पर पूरे होगे और हम सभी को फायदा होगा। इस अवसर पर महिलाओं को आरयूआईडीपी काम में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में गौरव जोशी सामाजिक कार्यकर्ता, रेखा सुथार, तेजश्री सोलंकी,कान्ता,बुला देवी व पुष्पा ने विचार व्यक्त किए।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...