🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एसकेआरएयूः ‘कंटेनर बागवानी में उद्यमशीलता’ विषयक प्रशिक्षण आयोजित
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
एसकेआरएयूः ‘कंटेनर बागवानी में उद्यमशीलता’ विषयक प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर, 12 सितम्बर। कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में चल रहे चार दिवसीय ‘कंटेनर बागवानी में उद्यमशीलता’ विषयक प्रशिक्षण के तहत गुरुवार को जानकारियां दीगई।
संस्थान निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कंटनेर गार्डनिंग में स्वरोजगार के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण में कृषि महाविद्यालय व कृषि शिक्षा व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के एमएससी व पीएचडी के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के गमलों में कोकोपिट, वर्मी क्यूलाइट व परलेट में सब्जियो व फूलो के पौधे लगाना, इनकी देखभाल करना, सिचाई करना आदि की प्रायोगिक जानकारी दी जा रही हैं। अनुसंधान निदेशक डॉ एस एल गोदारा ने बागवानी के पौधांे में लगने वाली बीमारियों के उपचार तथा डॉ राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्लास्टिक गमलों में सब्जियां व फूल लगाने की प्रायोगिक विधि व डॉ रमेश कुमार ने घरांे में फूल व सजावटी पौधे लगाए जाने संबंधी जानकारी दी।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...