🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
अहिंसा और व्यक्तित्व विकास पर तेरापंथ भवन में जैन मुनियों का व्याख्यान
गंगाशहर 12 सितम्बर। बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गंगाशहर के तेरापंथ भवन में अहिंसा और व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी और कॉलेज संकाय सदस्य उपस्थित रहे। व्याख्यानमाला में मुनि सुमति कुमार जी ने शरीर और आत्मा की भिन्नता के दर्शन को प्रस्तुत किया। व्यक्ति को सदैव प्रत्येक परिस्थिति में प्रतिक्रिया से बचने का सूत्र देेते हुए कहा कि व्यक्ति रचनाधर्मी बने।
इसी क्रम में मुनि देवार्य कुमार ने विद्यार्थियों को सदैव मन को शांत रखने का सूत्र दिया। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार जी ने अहिंसा के सूक्ष्म दर्शन की व्याख्या करते हुए कहा कि प्राणी मात्र को मन, वचन या काया किसी भी रूप में सताना हिंसा ही है। अंत में मुनि श्री ने विद्यार्थियों की शंकाओं का सटीक समाधान प्रस्तुत किया। डॉ. शकीला बानो, डॉ. शालिनी आरी, डॉ. सतपाल मेहरा, प्रोफेसर महेन्द्र पंचारिया, प्रो. अभिमन्यु सिंह, प्रो. अनिल लाटा, प्रो. सुरेन्द्र मेघवाल, प्रो. उमेश तंवर, प्रो. गायत्री सुथार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज जैन ने किया।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...