🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
उदयरामसर में दादा
गुरुदेव पूजा व प्रसाद और साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में भजन संध्या होगी
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
उदयरामसर में दादा गुरुदेव पूजा व प्रसाद और साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में भजन संध्या होगी
बीकानेर, 12 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. सहवृृति साध्वीवृृंद व श्रावक-श्राविकाओं के साथ शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे ढढ्ढा चैक के इन्द्रलोक से उदयरामसर के लिए प्रस्थान करेंगी।
उदयरामसर में 13 को भक्ति संगीत संध्या होगी तथा 14 सितम्बर को दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वरजी की भक्ति संगीत के साथ पूजा होगी। भक्ति संगीत संध्या में जयपुर उमा लहरी व बीकानेर के मगन कोचर सहित अनेक कलाकार भक्ति प्रस्तुत करेंगी। साध्वीश्री के सान्निध्य में गुरुवार को इन्द्रलोक में कल्पसूत्र शिविर में श्रावक-श्राविकाओं को पर्युषण पर्व के दौरान कल्पसूत्र के वाचन विवेचन और विभिन्न धार्मिक क्रियाओं की जानकारी साध्वीश्री सौम्यगुणा ने दी। बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में ’’ऊं ह्ी श्रीं श्री सिद्धचक्राय’’ का जाप जारी रहा। मुख्य जाप 15 सितम्बर को शुरू होगा। शुक्रवार व शनिवार को ढढ्ढा कोटड़ी में प्रवचन नहीं होंगे। रविवार को सुबह नौ बजे प्रवचन होगा। ढढ्ढा कोटड़ी जाप के लिए सुबह साढे पांच बजे से रात नौ बजे तक श्रावक-श्राविकाओं के लिए खुली रहेगी।
मान के कषाय का त्याग करें-ढढ्ढा कोटडी में गुरुवार को साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में साध्वीश्री सौम्यगुणा व संवेज्ञ प्रज्ञा ने प्रवचन में कहा कि अपने मान की ईच्छा से अभिमान करना गलत है। अपनी मान व बड़ाई के कषाय से बचें। मेरा मान हो जाए, लोग मेरी बड़ाई करें की लालसा हमें भटकाती है। परिवार, समाज, देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण रखें। समर्पण के बदले मान-बड़ाई की लालसा-तृृष्णा नहीं रखे। निष्काम भाव से किए गए समर्पण से आत्म सम्मान मिलेगा। तृृष्णा रखने पर ईष्र्या,द्वेष के कर्म बंधन होंगे। अपने भीतर का अवलोकन करें तथा मान के कषाय का त्याग करें।
अभिनंदन-प्रवचन स्थल पर टाटा नगर के वरिष्ठ श्रावक राजीव गोलछा का अभिनंदन सम्पूर्ण चातुर्मास के दौरान बाहर से भोजन व्यवस्था करने वाले श्रावक महावीर नाहटा ने किया।
मेले की तैयारिया- श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से उदयरामसर दादाबाड़ी में शनिवार को लगने वाले मेले की तैयारियांें को गुरुवार को अंतिम रूप् दिया गया । चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बताया कि पूर्व संध्या पर 13 सितम्बर को भक्ति संगीत संध्या होगी। भक्ति संगीत संध्या में शामिल होने वाले श्रावक-श्राविकाओं के लिए सूर्यास्त से पहले भोजन की व्यवस्था की गई है। मेले के दिन शनिवार को भक्ति संगीत के साथ पहले दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वरजी की पूजा होगी। पूजा में विचक्षण महिला मंडल, सामयिक महिला मंडल, जैन समाज के वरिष्ठ कलाकार, विभिन्न भजन मंडलियों के कलाकार शामिल होंगे। अष्ट प्रकार की पूजा के बाद सामूहिक प्रसाद का आयोजन होगा। मेले में शुक्रवार व शनिवार को पैदल, ऊंट गाड़ों,विभिन्न वाहनों से समग्र जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं पहुंचेंगे। श्रावक-श्राविकाओं के लिए दादाबाड़ी परिसर मंें टेंट आदि की व्यवस्था की गई है। झूले, खान-पान की वस्तुओं की दुकानें गुरुवार को ही लग गई है। चिंतामणी जैन मंदिर प्रन्यास के मंत्री चन्द्र सिंह पारख ने बताया कि मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं में जैन युवक मंडल सहित विभिन्न मंडलों का सहयोग मिल रहा है।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...