🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा :“सिंगल यूज़ प्लास्टिक” पर सेमिनार
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा :“सिंगल यूज़ प्लास्टिक” पर सेमिनार
बीकानेर| राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” पर सेमिनार का आयोजन किया गया| जिसमें डॉ. अर्पिता गुप्ता को आमंत्रित किया गया|
डॉ अर्पिता गुप्ता ने छात्राओं को प्लास्टिक कैसे बनता है, कितने प्रकार का होता है, क्यों हानिकारक है, इसके दुष्प्रभाव व निवारण संबंधित सभी जानकारी के साथ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग में ना लेने की की प्रतिज्ञा दिलवाई|
इस मौके पर क्विज का भी आयोजन किया गया जिसके विजेता सपना तिवारी, मंजू सुथार, बरखा धामी, मानसी रहे|
प्रिंसिपल संगीता सक्सेना ने डॉ. गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की यह पहल बहुत आवश्यक है|
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्मिता अग्रवाल, स्वच्छता अभियान समिति के सदस्य गिरधारी लाल मीणा, सेल्विना सेबेस्टियन, अनीता राजोरिया, प्रियंका पोटलिया व मनोज खरखोड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही|
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...