🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
श्राद्ध पक्ष : हर्षोल्लाव तालाब में तर्पण 14 सितम्बर से
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
श्राद्ध पक्ष : हर्षोल्लाव तालाब में तर्पण 14 सितम्बर से
बीकानेर, 12 सितम्बर। हर्षोलाव तालाब परिसर में 14 सितम्बर एक 15 दिन तक लगातार सुबह चार पारियों में वैदिक मंत्रोच्चारण से देव,ऋषि व पितरों का तर्पण किया जाएगा। तर्पण के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के श्रद्धालंओं ने नामांकन करवाया है।
पिछले 14 साल से नियमित तर्पण करने वाले तथा आयोजन में प्रमुख सहयोगी फूलसा सेवग ने बताया कि वयोवृद्ध पंडित नथमल पुरोहित के शिष्य पंडित गोपाल ओझा यजुर्वेद की संहिताओं से सुबह सवा पांच बजे, छह बजे व सात बजे और आठ बजे तिल, जौ, चावल, भस्मी, डाभ अंगूठी व कुसा आदि सामग्री से तर्पण करवाएंगे। हर्षोलाव तालाब अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास होने तथा वहां भगवान इन्द्र की ओर से की गई वर्षा के जल में तर्पण करने से अधिक पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया कि अमावस्या को भगवान शिव व विष्णु का अभिषेक व उसके बाद वैदिक मंत्रों से हवन किया जाएगा। पंडित गोपाल ओझा धरनीधर महादेव मंदिर परिसर के तालाब में भी श्रद्धालुओं को तर्पणा करवाएंगे।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...